NRI SANJH JALANDHAR (17 February)
भाजपा नेता रजनीश सहगल के खिलाफ जालंधर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह केस धोखाधड़ी के मामले को लेकर किया गया है। आरोप है कि उन्होंने नौकरी लगवाने के मामले में लाखों रुपए लोगों से ठगे हैं। जिसके बाद पीड़ित ने उनके खिलाफ यह शिकायत दी है।
कैंट के रहने वाले पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस बताया कि रजनीश ने कहा था कि उसकी नगर निगम में अच्छी पकड़ है और वह उसकी नौकरी लगवा देगा। पर काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्होंने नौकरी नहीं लगवाई और पैसे भी वापिस नहीं किए। जिसके बाद पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दी।
वहीं इस मामले पर रजनीश सहगल का बयान भी सामने आया है। रजनीश ने कहा कि उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह सभी बेबुनियाद हैं। यह केस पॉलिटिक्ल दबाव में किया गया है। मेरा इस केस से सीधा कोई लेना-देना नहीं है। मेरे दिल्ली रहते एक जानकार ने पैसे लिए हैं।


