Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबभाकियू का ऐलान–17 फरवरी को फिर से बंद होंगे टोल प्लाजा

भाकियू का ऐलान–17 फरवरी को फिर से बंद होंगे टोल प्लाजा

NRI SANJH JALANDHAR (16 February)

भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने पंजाब में सभी टोल प्लाजा फ्री करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में शनिवार 17 फरवरी को सभी टोल प्लाजा से 12 से 4 बजे के बीच फ्री में गाड़ियां गुजरेंगी। टोल प्लाजा पर दो दिनों के लिए प्रदर्शन किया जाएगा।

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई का विरोध

उन्होंने आगे बताया कि यह प्रदर्शन शंभू बॉर्डर पर किसानों पर पुलिस की तरफ से किए जा रहे विरोध में किया जा रहा है। क्योंकि पुलिस किसानों को शंभू बॉर्डर से आगे नहीं जाने दे रही है और उन पर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। पुलिस को किसानों के साथ ऐसा बर्ताव रोकना होगा।

पंजाब में दिखा भारत बंद का असर

आपको बता दें कि किसानों की तरफ से आज भारत बंद की कॉल बुलाई गई थी। इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब में दिखाई दिया। पंजाब के जालंधर, लुधियाना, अमृतसर और फिरोजपुर में दुकानें और चक्का जाम रहा। 

रविवार को होगी किसानों के साथ मीटिंग

केंद्रीय मंत्रियों और किसानों के बीच तीसरे दौर की मीटिंग भी बेनतीजा रही। केंद्रीय मंत्रियों ने किसानों की मांगे सुनी पर अभी तक इसका कोई फैसला नहीं निकल पाया है। चौथे दौर की मीटिंग रविवार 18 तारीख को शाम को होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments