प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) के 23 सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों से मुलाकात पर प्रसन्नता जताई. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हिंद महासागर ने सहस्राब्दियों से हमारे लोगों को आपस में जोड़ा हैइस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि नई दिल्ली में इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (IORA) मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक किया जा रहा है
इसमें भाग ले रहे, 23 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों से मिलकर बहुत खुशी हुई. हिंद महासागर ने सदियों से हमारे लोगों को आपस में जोड़ा हैपीएम मोदी ने आगे लिखा कि IORA के अध्यक्ष के रूप में भारत MAHASAGAR (Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth Across Regions) के विजन को आगे बढ़ाने के लिए सभी साझेदारों के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक है. इसकी मदद से हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को मजबूत किया जा सकेगा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि हिंद महासागर वैश्विक व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और संपर्क के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. इस क्षेत्र के सभी तटीय देशों को अपने लोगों के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए मिलकर सार्थक सहयोग की दिशा में काम करना चाहिए. जयशंकर ने IORA के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक बदलावों के दौर में इस संगठन को अपनी सामूहिक आवाज मजबूत करनी चाहिए
इसे एक क्षेत्रीय मंच के रूप में अपनी भूमिका को और सशक्त बनाना चाहिए.भारत ने IORA के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में नई दिल्ली में इस सम्मेलन की मेजबानी की. इस संगठन में ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, केन्या, तंजानिया, मोजाम्बिक, सोमालिया, ओमान, यमन, बांग्लादेश, मलेशिया और थाईलैंड सहित 23 देश शामिल है।
जयशंकर ने बैठक में कहा, ‘‘हिंद महासागर वैश्विक व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, संपर्क और आर्थिक समृद्धि के लिहाज से काफी महत्व रखता है. यह अपार विविधता, अवसरों और साझा चुनौतियों वाला क्षेत्र भी है.’’ उन्होंने कहा कि IORA के प्रति भारत का दृष्टिकोण और संगठन की अध्यक्षता के दौरान भारत की प्राथमिकताएं महासागर दृष्टिकोण से निर्देशित हैं.


