त्योहारों के बाद शादियों के सीजन के बीच ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। जानकारी के लिए बता दें कि सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। ग्लोबल मार्केट और वायदा बाजार में गिरावट के साथ ही घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में लगातार 8वें सत्र में गिरावट जारी रही है।
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला गुरुवार को लगातार आठवें कारोबारी सत्र में भी जारी रहा। मजबूत रुपये और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की और सख्त मौद्रिक नीति की बढ़ती आशंकाओं के बीच 19 नवंबर को सोना 1,300 रुपये गिरकर ₹1,27,452.00 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को गिरकर ₹1,27,452.00 प्रति 10 ग्राम पर आ गई। पिछले आठ कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतों में कुल ₹16,400 की गिरावट आई है। 9 नवंबर को सोने का भाव 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब 1.34 लाख रुपये के आसपास है। सोने में और गिरावट की आशंका है।


