Wednesday, November 18, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिलजीत दोसांझ अपने "ऑरा इंडिया टूर 2026" को लेकर चर्चा में

दिलजीत दोसांझ अपने “ऑरा इंडिया टूर 2026” को लेकर चर्चा में

दिलजीत दोसांझ आजकल अपने “ऑरा इंडिया टूर 2026” को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने 30 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में एक कॉन्सर्ट के साथ अपने टूर की शुरुआत की। अगला शो इंदौर में था। अब अहमदाबाद की बारी है, जहाँ वे 21 नवंबर को परफॉर्म करेंगे। इससे पहले उन्होंने जंगल सफारी का मज़ा लिया।

दिलजीत ने इस अनुभव को काफी रोमांचक बताया।दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी जंगल सफारी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वे और उनकी टीम एक खुली जीप में शेरों और शेर के बच्चों को देखते हुए नज़र आ रहे हैं।

इस सफारी के दौरान, वे कैमरा पकड़े हुए और प्राकृतिक नज़ारों और वाइल्डलाइफ़ की तस्वीरें क्लिक करते हुए भी दिखे। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया “गिर में सफारी का अद्भुत अनुभव।”आपको बता दें कि दिलजीत का अहमदाबाद कॉन्सर्ट 21 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इसके बाद, सिंगर मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ में शो करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments