2027 की पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने राघव चड्ढा और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं।दोनों को भाजपा की राज्य स्तरीय मैनिफेस्टो कमेटी में शामिल किया गया है। यह कमेटी चुनावों के लिए पार्टी का मैनिफेस्टो और विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेगी।भाजपा के राज्य अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने रविवार को दो कमेटियों का एलान किया।
मैनिफेस्टो कमेटी की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना करेंगे।पूर्व राज्य अध्यक्ष सुनील जाखड़ को चार्जशीट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह कमेटी आप सरकार के प्रदर्शन और इसके खिलाफ उठाए गए मुद्दों पर रिपोर्ट तैयार करेगी।भाजपा की मैनिफेस्टो कमेटी में 13 सदस्य हैं।
राघव चड्ढा और हरभजन सिंह के अलावा इसमें मनप्रीत सिंह बादल, अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सोम प्रकाश, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अश्वनी सेखड़ी, सतनाम सिंह संधू, राजिंदर गुप्ता, परमपाल कौर और एडवोकेट एचएस फूलका शामिल हैं।


