बटाला के मूलियांवाल में हरबंस सिंह की जालंधर-अमृतसर बाईपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार हरबंस सिंह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। आज सुबह हुए सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। हरबंस सिंह ने अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ दिए हैं।
वह घर का अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।इस घटना से पूरे गांव मूलियांवाल और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव वालों और इलाके के प्रभावशाली व्यक्तियों ने प्रशासन से मांग की है कि गरीब परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए
उन्हें अधिकतम आर्थिक सहायता दी जाए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषी वाहन चालक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


