कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है. इंस्टाग्राम पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने संसद में कई मुद्दों पर बहस करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया.
उनका आरोप है कि कई मौकों पर उनका माइक बंद कर दिया गया. राहुल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के साथ आमने-सामने बहस करने के लिए तैयार हैं. इसके लिए भाजपा अपनी पसंद का कोई भी व्यक्ति जज के रूप में चुन सकती है.उन्होंने दावा किया कि इस बहस के बाद प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे,


