पंजाब कांग्रेस द्वारा आज से ‘पंजाब मांगदा इंसाफ’ अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई है। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस पंजाबियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करेगी और प्रदेश के विभिन्न वर्गों की समस्याओं, जरूरतों और उम्मीदों को समझकर उनकी आवाज बुलंद करेगी।
इस मौके पर संबोधन करते हुए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि पंजाब का हर मुद्दा हर गांव और हर मुहल्ले तक पहुंचेगा।परगट सिंह ने कहा कि हमने 4 नवंबर से संगरूर में ‘इंसाफ रैली’ शुरू की थी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस रैली के तहत साइकिल रैलियां भी होंगी और बसें भी चलेंगी।
हम मुहल्लों में पैदल भी जाएंगे।हर जगह हमारे नेता विभिन्न अभियानों के तहत लोगों को संदेश देंगे। लोगों के सामने हम एक रोडमैप रखेंगे कि हम पंजाब को आगे कैसे लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोगों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा और लोगों से हमें पंजाब के संदर्भ में जो भी सुझाव मिलेंगे, उन पर विचार-विमर्श किया जाएगा।


