आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएंचक्रवात अर्नब के उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते रहने और अगले 3 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार करने की संभावना है।पूर्वी मेदिनीपुर के दीघा बीच पर समुद्र में उथल-पुथल देखने को मिली
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में चक्रवात अर्नब के तट से टकराने के बाद कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली की लाइनें टूट गईं. सड़कें काफी हद तक पानी में डूबी हुई हैं. चक्रवात अर्नब के चलते पूर्वी मेदिनीपुर के दीघा बीच पर समुद्र में उथल-पुथल देखने को मिली. इस दौरान काफी तेज हवाएं चल रही हैं
चक्रवात अर्नब के असर से मोहना में गिरे पेड़ों को सनाखेमुंडी फायर सर्विस की टीम ने रास्ते से हटाकर साफ किया. फायर सर्विस विभाग ने बताया कि फिलहाल बचाव कार्य जारी है. चक्रवात अर्नब के उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते रहने और अगले 3 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार करने की संभावना है
यह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यनम के दक्षिण के करीब से एक बेहद भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में गुजरेगा. इस दौरान हवा की अधिकतम स्पीड 125-135 किमी प्रति घंटा होगी. इस भीषण चक्रवाती तूफान का केंद्र तट रेखा के बहुत करीब है और अगले 3 घंटों तक इसके तट से टकराने की प्रक्रिया जारी रहेगी


