Friday, October 23, 2026

Google search engine
Homeनेशनलहोर्मुज स्ट्रेट में सात तेल टैंकरों को नुकसान पहुंचने की खबर !

होर्मुज स्ट्रेट में सात तेल टैंकरों को नुकसान पहुंचने की खबर !

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के बीच रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज स्ट्रेट में सात तेल टैंकरों को नुकसान पहुंचने की खबर है. ईरान के सरकारी टेलीविजन ने गुरुवार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना के हवाले से बताया कि चार टैंकरों में तेल स्थानांतरित करने के दौरान निशाना बनाए जाने से आग लग गई,

जबकि तीन अन्य नौसैनिक बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त होकर चलने में असमर्थ हो गएरॉयटर्स ने भी इस रिपोर्ट का उल्लेख किया है. इस बीच, ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान की संपत्तियों पर हमला हुआ तो युद्ध का समर्थन करने वाले देशों के आर्थिक ढांचे को भी निशाना बनाया जा सकता है।

ईरानी सरकारी टेलीविजन की रिपोर्ट में जहाजों के झंडे, संभावित हताहतों या नुकसान की अन्य परिस्थितियों के बारे में जानकारी नहीं दी गई. यदि सात जहाजों को नुकसान पहुंचने की खबर की पुष्टि होती है, तो 28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से यह इस रणनीतिक जलमार्ग में एक दिन में जहाजों को नुकसान पहुंचने की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक होगी।

रिपोर्ट में IRGC ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट के दूसरे हिस्सों से तेल टैंकरों की आवाजाही सुनिश्चित करने की कोशिश करता है, तो क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है. युद्ध के दौरान IRGC खाड़ी क्षेत्र के देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों को लगातार निशाना बनाता रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments