Friday, October 16, 2026

Google search engine
Homeपंजाबश्री अकाल तख्त साहिब ने मनविंदर सिंह गियासपुरा को लेकर बड़ा आदेश...

श्री अकाल तख्त साहिब ने मनविंदर सिंह गियासपुरा को लेकर बड़ा आदेश किया जारी

श्री अकाल तख्त साहिब की फसील से पांच सिंह साहिबान द्वारा विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा को लेकर बड़ा आदेश जारी किया गया है। पांच सिंह साहिबान ने मनविंदर सिंह गियासपुरा को तनखाहिया करार दिया है।श्री अकाल तख्त साहिब के जथेदार

ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि गियासपुरा को धार्मिक संस्थाओं के बारे में घटीया और अपमानजनक शब्दावली बोलने के कारण उन्हें सचिवालय के अंदर प्रवेश करने से रोका गया था। इसकी जानकारी विधायकों को भी दी गई थी। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा झूठ बोलकर सेवादारों पर जातिसूचक शब्द बोले गए

और श्री हरिमंदर साहिब, श्री दरबार साहिब तथा श्री अकाल तख्त साहिब के बारे में अत्यंत घटीया शब्दावली का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि सभी गुरु घरों के दरवाजे साझे हैं, परंतु मनविंदर सिंह गियासपुरा ने ऐसा वृत्तांत गढ़ा जो सिख मर्यादा के विपरीत है।

जथेदार ने कहा कि गियासपुरा द्वारा खुल्लम-खुल्ला झूठ बोलकर सिख रवायतों को चुनौती देने के आरोप में पांच सिंह साहिबान की एकत्रता हुई, जिसमें मनविंदर सिंह गियासपुरा को तनखाहिया करार दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments