पंजाब पुलिस ने परविंदर सिंह झोटा के हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोली मारने वाले मुख्य आरोपी अश्वनी को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने 24 घंटे पहले अश्वनी को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किया है।
परविंदर झोटा हत्याकांड की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीते दिन मुख्य मुल्जिम अश्वनी की मदद करने वाले एक मुख्य साथी को गिरफ्तार करके एफआईआर दर्ज कर ली थी।बता दें कि बीते दिन 13 अक्टूबर को परविंदर सिंह झोटा की दिन-दिहाड़े गोली मारकर खुलेआम हत्या कर दी गई थी। जिस समय यह घटना हुई,
उस समय वह अपने साथियों के साथ एक केमिस्ट की दुकान पर नशा बेचे जाने का मामला उजागर करने के लिए फेसबुक पर लाइव हुआ था। इस लाइव के दौरान उसकी दवाइयाँ बेचने वाली दुकान के मालिक से बहस हो गई। गुस्से में उसने गोली मारकर झोटे की हत्या कर दी। झोटा अपनी जान बचाने के लिए पास की दुकान में भाग गया, लेकिन तीन गोलियाँ लगने के बाद दुकान में ही उसकी मौत हो गई।


