Wednesday, October 14, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअमृतसर पुलिस ने 2 मामलों में 6 को गिरफ्तार कर उनसे 1...

अमृतसर पुलिस ने 2 मामलों में 6 को गिरफ्तार कर उनसे 1 हैंड ग्रेनेड और एक 9 एमएम पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस बरामद किए

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई-समर्थित अवैध हथियार और विस्फोटक पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस थानों पर हमला करने की साजिश को नाकाम कर दिया है और मई 2026 में आर्मी छावनी खासा के पास हुए आईईडी विस्फोट संबंधी मामले को सुलझा लिया है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी।

पुलिस टीमों ने आपस में जुड़े 2 मामलों में कुल 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड और एक 9 एमएम पिस्तौल समेत 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस थानों पर हमले की साजिश के संबंध में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान नवदीप सिंह (निवासी धर्मकोट, मोगा), सैमुअल उर्फ सामु और संदीप सिंह उर्फ टिड्डी (दोनों निवासी मेनेवाला, मोगा) के रूप में हुई है।

वहीं खासा छावनी में आईईडी विस्फोट को अंजाम देने के लिए गिरफ्तार किए गए 3 गुर्गों की पहचान रमनदीप सिंह, जजप्रीत सिंह और अरशदीप सिंह उर्फ केकड़ा (तीनों निवासी पुरानी दाना मंडी, अटारी, अमृतसर) के रूप में हुई है।डीजीपी ने बताया कि मुख्य जांच के दौरान इस मॉड्यूल के विदेशी तस्करों और आईएसआई के गुर्गों से कथित संबंध सामने आए हैं।

आईजीपी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस की टीमों ने एक मोटरसाइकिल को रोका और नवदीप सिंह को उसके साथियों सैमुअल उर्फ सामु और संदीप सिंह उर्फ टिड्डी समेत काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक हैंड ग्रेनेड और एक 9 एमएम पिस्तौल समेत 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

इस संबंध में थाना घरिंडा में मामला दर्ज किया गया है।आईजीपी ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान 5 मई 2026 की रात करीब 11 बजे कैंट खासा स्थित ब्रिगेड सिक्योरिटी की दीवार पर हुए आईईडी विस्फोट के मामले की गुत्थी भी सुलझा ली गई है। इस मामले को सुलझाने के लिए अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने विशेष जांच टीम का गठन किया था,

जिसमें एसपी (जांच) रमनदीप सिंह, एसपी ऑपरेशंस गगनदीप सिंह, डीएसपी डिटेक्टिव गुरिंदरपाल सिंह नागरा और डीएसपी अटारी यादविंदर सिंह शामिल थे। एसएसपी चाहल ने बताया कि सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर मनमीत सिंह और घरिंडा थाने के एसएचओ

इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह की अगुवाई वाली टीमों द्वारा की गई जांच और तकनीकी तरीके से की गई ट्रैकिंग के कारण मुल्जिम रमनदीप सिंह, जजप्रीत सिंह और अरशदीप सिंह उर्फ केकड़ा को काबू कर लिया गया है। इस संबंध में थाना घरिंडा में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments