सूर्यकुमार यादव ने IPL 2026 के बाद कोई पेशेवर क्रिकेट नहीं खेला है. हालांकि वे हाल ही में मुंबई के एक लोकल टी20 टूर्नामेंट में खेलते दिखे थे. टीम इंडिया से दूर रहने पर भी वो चर्चा में बने रहते हैं. कभी किसी पॉडकास्ट में आते हैं तो कभी किसी इंटरव्यू के लिए. मगर अब उनके चर्चा में आने का विषय बिजनेस इन्वेस्टमेंट है।
पूर्व भारतीय कप्तान ने दुबई में घर खरीद लिया हैसूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें वो प्रॉपर्टी पेपर्स पर साइन कर रहे हैं. साइन करने के लिए सूर्या और उनकी वाइफ देविशा शेट्टी मजाक भी करते दिखे. सूर्या ने डैन्यूब प्रॉपर्टीज से घर खरीदा है।


