Saturday, October 3, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब कांग्रेस प्रधान नियुक्त होने के बाद परगट सिंह ने हाईकमान का...

पंजाब कांग्रेस प्रधान नियुक्त होने के बाद परगट सिंह ने हाईकमान का किया शुक्रिया

पंजाब कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद परगट सिंह ने शनिवार को पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने और प्रदेश के लोगों की सेवा करने के लिए पूरी तनदेही से काम करेंगे।अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया।

परगट सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, “मैं मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पंजाब कांग्रेस इंचार्ज सचिन पायलट और सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के लिए दिल से धन्यवाद करता हूं।”उन्होंने आगे कहा, “मैं पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करने और अपने प्रदेश के लोगों की सेवा करने के लिए पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ काम करूंगा।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments