कॉकरोच जनता पार्टी ने मुंबई के बाद अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. सीजेपी ने इसको लेकर शनिवार (3 अक्तूबर) को बड़ा बयान दिया. उसने कहा कि अगर पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो जहां रोकेगी वहीं प्रदर्शन शुरू कर देंगे. सीजेपी के साथ-साथ विपक्ष ने भी केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 10 अक्टूबर को पूरे भारत से कॉकरोच दिल्ली के जंतर-मंतर तक मार्च करेंगे. अगर दिल्ली पुलिस हमें रास्ते में कहीं भी रोकती है, तो जहां भी वे हमें रोकेंगे, वही जगह हमारा जंतर-मंतर बन जाएगी. लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा की अपनी लड़ाई में हम महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलेंगे।


