Saturday, October 3, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलफ्लाई दुबई के भारतीय पायलट स्मित माछर पर हमला करने वाले ओमानी...

फ्लाई दुबई के भारतीय पायलट स्मित माछर पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट को लेकर कई खुलासे किए

फ्लाई दुबई के भारतीय पायलट स्मित माछर पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. को-पायलट का नाम हमाम-अल-हमामी और उसे एयर ओमान ने बैन कर दिया था. हमामी शुरुआत से ही कट्टरपंथी विचारधारा का था. वह 8 महीने पहले ही फ्लाई दुबई एयरलाइन में शामिल हुआ था. हमामी की गिरफ्तारी के बाद उसके बैग से कई तरह का सामना मिला

उसमें ‘फ्री फिलिस्तीन’ के पर्चे भी मिले है।सूत्रों के मुताबिक, ओमानी पायलट हमामी कई बार अपनी कट्टरपंथी सोच को जाहिर कर चुका था. वह इजरायल को दुश्मन मानता था और फिलिस्तीन के प्रति काफी हमदर्दी रखता था. अब पूरे मामले की जांच में नया मोड़ आ गया है. खुफिया विभाग उसके आतंकवादी इरादों की पड़ताल भी कर रहा है।

वह प्लेन को क्यों क्रैश करवाना चाह रहा था, इसकी व्यापक जांच हो रही है।इजरायली अधिकारी फ्लाई दुबई की फ्लाइट के ओमानी को-पायलट से पूछताछ करेंगे. हालांकि सूत्रों ने यह नहीं बताया कि इस जांच में कौन-कौन सी एजेंसियां या अथॉरिटी शामिल होंगी. इजरायल के साथ-साथ यूएई के अधिकारी भी जांच में शामिल रहेंगे।

फ्लाई दुबई की फ्लाइट FZ 1073 में हुई भयानक घटना को लेकर अब तक कई खुलासे हो चुके हैं और अब इस मामले में फ्लाई दुबई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गैथ अल गैथ का बयान भी सामने आया है. गैथ ने कहा, ‘मैं हमारे कैप्टन, विमान को सुरक्षित लैंड कराने वाले पायलटों और केबिन क्रू द्वारा दिखाए गए प्रोफेशनलिज्म और समर्पण की सराहना करना चाहता हूं।

विमान में सवार उन यात्रियों का भी दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में हमारे क्रू की मदद की.’उन्होंने कहा, ‘फ्लाई दुबई की ओर से मैं सऊदी अरब की अथॉरिटीज को उनकी त्वरित और प्रोफेशनल प्रतिक्रिया के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं. मैं UAE अथॉरिटीज और संबंधित हितधारकों को भी हमारे ग्राहकों और क्रू को घर वापस लाने में मदद के लिए धन्यवाद देता हूं.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments