तीज-त्योहारों का सीजन नजदीक आ रहा है और ऐसे में अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें. स्थानीय सर्राफा बाजार में आज यानी 3 अक्टूबर को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली हैबता दें कि आज सोने के भाव में 100 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में 100 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
कीमतों में इस तेजी के बाद सोने और चांदी के नए रेट सामने आ गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोने-चांदी का क्या भाव चल रहा है।स्थानीय सर्राफा बाजार में 100 रुपए की तेजी के बाद आज सोना 1,50,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है
इससे पहले सोने का भाव 1,50,100 रुपए प्रति 10 ग्राम था. सोने की कीमतों में लगातार होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर जूलरी खरीदने वाले ग्राहकों पर पड़ता है. ऐसे में शादी-ब्याह या त्योहार के लिए सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज का भाव जानना जरूरी है।


