Thursday, October 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअमृतसर के तीन स्कूलों को मिली धमकी...

अमृतसर के तीन स्कूलों को मिली धमकी…

अमृतसर के तीन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं। इनमें श्री गुरु हरिकृष्णन पब्लिक स्कूल, रायन इंटरनेशनल स्कूल और श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल शामिल हैं। श्री गुरु हरिकृष्णन पब्लिक स्कूल चीफ खालसा दीवान से संबंधित है। धमकी मिलने के बाद स्कूल पहुंच रहे बच्चों को वापस घर भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, चीफ खालसा दीवान को भी एक ईमेल मिला जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूत्रों का कहना है कि यह धमकी मंगलवार को ईमेल के जरिए दी गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।धमकी भरे ईमेल की जांच कर रही पुलिस पुलिस धमकी भरे ईमेल की प्रामाणिकता और भेजने वाले के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है। स्कूलों को धमकी संबंधी पूरी स्थिति अभी भी अस्पष्ट है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments