Thursday, October 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकेंद्रीय गृह मंत्री की रैली से पहले जालंधर के कुछ स्कूलों को...

केंद्रीय गृह मंत्री की रैली से पहले जालंधर के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

शहर में आज परागपुर के पास देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी रैली होने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही शहर के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शहर के स्कूलों को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसको लेकर ई-मेल जालंधर स्थित कैंब्रिज स्कूल के आधिकारिक मेल एड्रेस पर पहुंची है,

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।बता दें कि अमित शाह की रैली को लेकर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस सोर्स भी पूरी तरह सक्रिय हैं। इस धमकी को लेकर सभी खुफिया तंत्र अलर्ट पर कर दिए गए हैं। धमकी भरी ई-मेल में लिखा गया है

कि सभी अपने बच्चों को बचाएं और स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई है।उधर ही शहर के प्रसिद्ध देवी तालाब मंदिर को भी उड़ाने की धमकी दी गई है, जहां अमित शाह द्वारा खुद नतमस्तक होने का कार्यक्रम रखा गया है। फिलहाल इस धमकी के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments