आम जनता को महंगाई का एक और फटका लगा है. दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल ने सीएनजी पर 3 रुपए 89 पैसे बढ़ा दिए हैं. बढ़ी हुई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. अब दिल्ली में एक किलो सीएनजी का रेट 86.98 रुपए पहुंच गया है.दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, और गुरुग्राम भी सीएनजी के दाम बढ़ गए है।
नोएडा में एक किलो सीएनजी का ताजा दाम अब 95 रुपए 59 पैसे, गाजियाबाद में भी 95 रुपए 59 पैसे और गुरुग्राम में 92 रुपए 1 पैसे है।सीएनजी की कीमतें बढ़ाने को लेकर आईजीएल की ओर से बयान भी जारी किया गया है. आईजीएल ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राकृतिक गैस यानी एलएनजी की कीमतें ऊंची हैं
और कंपनी पर लगातार इसका प्रभाव पड़ रहा है. इसलिए कंपनी को हो रहे नुकसान की भरपाई के बीच सीएनजी आपूर्ति होती रहे, इसलिए दाम बढ़ाए गए हैं.आईजीएल ने कहा कि नई कीमतों के संसोधन के बावजूद राजधानी दिल्ली में सीएनजी की खुदरा कीमत ग्राहकों के लिए सबसे किफायती आप्शन में से एक बनी हुई है.


