इस बार रक्षाबंधन पर राखी बांधने में बहनों को भद्रा समेत किसी भी तरह की रुकावट का सामना नहीं करना पड़ेगा। पूर्णिमा तिथि आज (28 अगस्त) सूर्योदय से लेकर सुबह 9:48 बजे तक रहेगी।पंजाब के सभी शहरों में सूर्योदय सुबह करीब 6 बजे होता है,
इसलिए राखी बांधने का शुभ समय सुबह 6 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा। ज्योतिषी रचना शर्मा के अनुसार, इस बार पूर्णिमा ‘उदय तिथि’ में है और सुबह का समय शुभ है, हालांकि राखी पूरे दिन बांधी जा सकती है।


