Wednesday, August 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअमृतसर पुलिस ने ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तीन...

अमृतसर पुलिस ने ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ़्तार

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 किलो हेरोइन और .30 बोर की एक पिस्तौल बरामद की गई है। यह जानकारी पंजाब के DGP गौरव यादव ने दी है

बताया गया है कि लोपोके पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुराने कनेक्शन का पता लगाने, अन्य साथियों की पहचान करने और सीमा पार फैले इस तस्करी नेटवर्क का पर्दाफ़ाश करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments