अमेरिका ने दुनिया भर के आवेदकों के वीजा अपॉइंटमेंट पर अस्थाई रोक लगाई है. डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से इमिग्रेशन (आप्रवासन) पर की जा रही सख्ती के मद्देनजर ये बड़ा कदम उठाया गया है. अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि दुनिया भर में सभी अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में एक ग्लोबल ट्रेनिंग पहल शुरू की गई है और इस ट्रेनिंग के लिए वीजा सेवाओं के अपॉइंटमेंट में बदलाव किया जाएगा।
जिन आवेदकों की अपॉइंटमेंट बदली गई है, उन्हें बाद में नई तारीख दी जाएगी.अमेरिका से लोगों को बाहर निकालने (डिपोर्टेशन) और इमिग्रेशन पर सख्ती बरतने के लिए अब ट्रंप प्रशासन आक्रामक अभियान चला रहा है. इसमें वीजा, ग्रीन कार्ड रद्द करना और कई वजहों से आवेदन खारिज करना भी शामिल है।
खासकर राजनीतिक राय और अमेरिका के सहयोगी इजरायल के गाजा पर हमले के खिलाफ फिलिस्तीन-समर्थक विरोध-प्रदर्शन भी शामिल है।रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग ने ट्रेनिंग और उसकी समय-सीमा के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी, बस इतना कहा गया है कि इस ट्रेनिंग का मकसद कॉन्सुलर अधिकारियों की मदद करना है ताकि वे ऐसे आवेदकों की पहचान कर सकें
जिनके अमेरिकी सरकारी सुविधाओं पर निर्भर होने की संभावना है और यह तय किया जा सके कि वीजा आवेदकों का मूल्यांकन एक जैसे तरीके से हो.फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन लोगों ने अमेरिकी दूतावासों और कॉन्सुलेट में इमिग्रेंट वीजा इंटरव्यू के लिए अपॉइंटमेंट लिया था, उन्हें ई-मेल मिले हैं कि उनके अपॉइंटमेंट का समय बदला जा रहा है और उन्हें नई तारीख के बारे में बाद में सूचना दी जाएगी।


