Thursday, August 20, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदेश में बढे चीनी के दाम, 65 रुपए के पार चीनी, लोग...

देश में बढे चीनी के दाम, 65 रुपए के पार चीनी, लोग परेशान

आज चीनी 65 रुपए के पार हो गई है. इसी के साथ आम आदमी की जेब को भी बड़ा झटका लगा है. एक तरफ जहां तीज- त्योहार नजदीक आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मिठाई अपनी मिठास ही महंगी करती जा रही है. शक्कर की कीमत 20 दिनों में 20 रुपए से भी पर हो गई है. यानी जो चीनी महज 45 रुपए प्रति किलोग्राम में बिक रही थी, 20 दिनों में ही वो 65 पर जा पहुंची है।

आज 20 अगस्त को चीनी के दाम 65 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं. सोचने वाली बात ये है कि चीनी के भाव बढ़ने के पीछे का कारण न तो व्यापारी समझ पा रहे हैं और ना ही ग्राहक. शक्कर की बढ़ी हुई कीमतों का असर निश्चित तौर पर शक्कर से बनने वाली सारी चीजों और मिठाइयों पर भी पड़ेगा. अभी तो रक्षाबंधन भी नजदीक है. ऐसे में चीनी का महंगा होना यानी मिठाईयों के रेट में भी जमकर बढ़ोतरी होने की संभावना है।

साथ ही हर उस गृहणी पर असर पड़ेगा, जो मेहमानों के लिए चाय और बच्चों के लिए रोज खाने में मीठा बनाती हैं. घर का बजट बिगड़ेगा और मिठाई, बेकरी, बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स वालों का खर्च बढ़ेगासरकार ने भी चीनी की बढ़ते दाम और जमाखोरी के बीच एक अहम फैसला लिया है।

चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगा दी गई है. जिस चीनी का व्यापारी और कंपनिया 30 दिनों का स्टॉक रखती थीं, वो अब सिर्फ 15 दिनों की चीनी जमा करके रख सकती हैं. ये नियम भी 1 सितंबर से लागू होकर 30 नवंबर तक रहेगा. यानी इस बार त्योहार में चीनी की मारामारी होने वाली है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments