Tuesday, August 18, 2026

Google search engine
Homeपंजाब18 और 19 अगस्त को पंजाब के ज़्यादातर हिस्सों में होगी...

18 और 19 अगस्त को पंजाब के ज़्यादातर हिस्सों में होगी बारिश !

पंजाब में मॉनसून एक बार फिर एक्टिव होता दिख रहा है। मोहाली और चंडीगढ़ के आस-पास के इलाकों में देर रात से सुबह तक लगातार बारिश हुई, जबकि बादल पूरी तरह से छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।18 और 19 अगस्त को चंडीगढ़ और पंजाब के ज़्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इसके साथ ही आज चंडीगढ़ के लिए भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो पंजाब के कुछ हिस्सों में तेज़ हवाओं और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश की वजह से पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। हालांकि, फिरोजपुर 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments