आज पूरे देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर में तिरंगा फहराया। 15 अगस्त को कैंटोनमेंट बोर्ड स्टेडियम में राज्य-स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ हुसैनीवाला पहुंचे।
स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के लोगों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हुसैनीवाला में 25 करोड़ रुपये की लागत से एक हेरिटेज कॉम्प्लेक्स बनाने की भी घोषणा की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में शिक्षा को व्यापार बनने से रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब प्राइवेट स्कूल फीस में 5 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़ोतरी नहीं कर सकेंगे।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले 25 पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। मार्च पास्ट में BSF, पंजाब पुलिस, पंजाब पुलिस महिला विंग, हिमाचल पुलिस, होम गार्ड, होम गार्ड महिला विंग, NCC और स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियां शामिल हुईं। इसके बाद स्कूली छात्राओं ने फिजिकल ट्रेनिंग (PT) शो, देशभक्ति पर आधारित कोरियोग्राफी, गिद्दा और भांगड़ा पेश किया। विभिन्न सरकारी विभागों की उपलब्धियों को दर्शाने वाली झांकियां भी प्रदर्शित की गईं।


