Saturday, August 15, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसरकार ने पेट्रोल पर साढ़े 3 और डीजल पर 1.50 रुपए विंडफॉल...

सरकार ने पेट्रोल पर साढ़े 3 और डीजल पर 1.50 रुपए विंडफॉल टैक्स घटाया , लोगों को नहीं होगा कोई लाभ

स्वतंत्रता दिवस की आधी रात को केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए और डीजल पर 1.50 रुपए विंडफॉल टैक्स घटा दिया है. इतना ही नहीं एविएशन फ्यूल के एक्सपोर्ट पर भी विंडफॉल टैक्स घटाया गया हैसरकार के आदेश के मुताबिक, डीजल एक्सपोर्ट पर ड्यूटी 25.5 रुपए से घटाकर अब 24 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है, वहीं, पेट्रोल पर ड्यूटी साढ़े तीन से घटाकर जीरो कर दी है।

एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर टैक्स की बात करें तो पहले यह 22 रुपए प्रति लीटर था, जिसे अब 19.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है. यानी एटीएफ में ढाई रुपए की कटौती की गई है।इसी साल मार्च में ईरान और अमेरिका वॉर के बाद कच्चे तेल की सप्लाई में रुकावट के दौरान सरकार ने फिर से विंडफॉल टैक्स लागू कर दिया था।

सरकार ने सबसे पहले साल 2022 के जुलाई महीने में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से होने वाले असाधारण मुनाफे पर विंडफॉल टैक्स लगाया था और दो साल बाद इसे हटा दिया था. सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है और दुनिया भर में क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल आया है. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड अब 87 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।

याद रहे कि विंडफॉल टैक्स घटने या बढ़ने से आपकी गाड़ी में डलने वाले पेट्रोल और डीजल के दामों पर सीधा कोई असर नहीं पड़ता है. विंडफॉल टैक्स केवल तेल निकालने वाली और विदेश में तेल बेचने वाली बड़ी कंपनियों, जैसे ओएनजीसी या रिलायंस के अतिरिक्त मुनाफे पर लगता है. इसलिए इसके घटने से आम जनता के लिए पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं होता।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments