देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है. देशभर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले से इस राष्ट्रीय समारोह की अगुवाई कर रहे हैं. पीएम मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी है. उसके बाद लाल किले पर तिरंग फहराया है. इस साल का जश्न खास है क्योंकि वंदे मातरम को 150 साल पूरे हो गए हैं और पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम गाया गया है.स्वतंत्रता दिवस के समारोह पर पीएम मोदी ने पहले राजघाट पहुंचे. वहां जाकर उन्होंने महात्मा गांधी को नमन किया और देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।पीएम मोदी ने लाल किले से लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराया है. 13वीं बार ध्वजारोहण करके पीएम मोदी ने रिकॉर्ड बना दिया है. ध्वजारोहण के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के बहादुर गनर्स की ओर से 21 तोपों की सलामी दी गई. स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से सुसज्जित इस सेरेमोनियल बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत ने संभाली. उस समय भारतीय वायु सेना के दो MI-17 हेलीकॉप्टर ने फूलों की बारिश कीभारत के राष्ट्रीय गीत वंदा मातरम को 150 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर पहली बार लाल किले से वंदे मातरम का गायन किया गया. लालकिले की प्राचीर के सामने ज्ञानपथ पर ‘वंदे मातरम’ की आकृति भी बनाई गई, जिसमें सेना, नौसेना और वायुसेना के कैडेटों के अलावा ‘मेरा भारत’ के स्वयंसेवकों समेत कुल 2,500 लड़के और लड़कियों ने हिस्सा. हर साल स्वतंत्रता दिवस पर कुछ खास होता है. इस बार की थीम ‘विकसित भारत@2047 के लिए युवा शक्ति’और ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ है. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद लालकिले पर पहली बार ‘वंदे मातरम’ गूंज रहा है।


