जालंधर में दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। यहाँ अवतार नगर में एक युवक ने अपनी पत्नी और पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना अवतार नगर की गली नंबर-7 में हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जाँच शुरू की। हत्या की वजह घरेलू झगड़ा बताया जा रहा है।
फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुँच गई है और शवों को अपने कब्ज़े में लेकर मामले की जांच कर रही है।हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, जब परिवार के चार बच्चे स्कूल से लौटे, तो उन्हें घर पर हुई इस घटना के बारे में पता चला। इस मामले में मीडिया से बात करते हुए ADCP सिटी-2 राकेश यादव ने बताया कि आरोपी को खोजने के लिए टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि सुबह घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद ये हत्याएँ की गईं।


