फ़िरोज़पुर के बाद अब गुरदासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। असल में, गुरदासपुर में DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। धमकी मिलने के बाद ऑफिस को खाली करा लिया गया है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा टीमें जांच कर रही हैं और धमकी के स्रोत का पता लगाने के लिए भी जांच चल रही है।


