स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जालंधर में अलर्ट जारी किया गया है। रेलवे स्टेशन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एहतियात के तौर पर, GRP पुलिस स्टेशन की पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ तलाशी अभियान चलाया और संदिग्धों से पूछताछ की। स्टेशन के एंट्री पॉइंट पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है।इसी क्रम में, GRP पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों की छुट्टियां भी रोक दी गई हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
SHO इंस्पेक्टर बलबीर सिंह घुमन की देखरेख में स्टेशन पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया और डॉग स्क्वॉड की मदद से ट्रेनों में चेकिंग की गई।अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने पूरे स्टेशन पर गश्त की। यात्रियों के सामान की भी जांच की गई।
अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।इसी क्रम में, स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। अधिकारियों को लगातार राउंड लेने के लिए कहा गया है। साथ ही, इंस्पेक्टर बलबीर सिंह घुमन के नेतृत्व में प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2 और 3 पर भी गश्त की गई।
इसके बाद, कर्मचारियों ने प्लेटफॉर्म नंबर 1-A और 4 पर राउंड लिए। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस चेकिंग से यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का संदेश मिलता है। साथ ही, बिना किसी वजह के घूम रहे लोगों से पूछताछ की गई। डॉग स्क्वॉड की टीम काफी देर तक जांच का हिस्सा बनी रही। चेकिंग अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग गाड़ियों में जाकर भी चेकिंग की गई।


