Tuesday, August 11, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर हुआ खुलासा !

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर हुआ खुलासा !

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को एक खुलासा हुआ है. वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप पिछले महीने तर्किए से एयरफोर्स वन के बजाय एक गुप्त सैन्य विमान से रवाना हुए थे. यह कदम ईरान से मिले हत्या के खतरे के बाद सुरक्षा के तहत उठाया गया था।

पहले व्हाइट हाउस ने जानकारी दी थी कि राष्ट्रपति अपने आधिकारिक विमान से उड़ान भर रहे हैं, लेकिन वास्तव में उन्हें चकमा देने की रणनीति के तहत एक दूसरे विमान में शिफ्ट किया गया था।

पहले व्हाइट हाउस ने जानकारी दी थी कि राष्ट्रपति अपने आधिकारिक विमान से उड़ान भर रहे हैं, लेकिन वास्तव में उन्हें चकमा देने की रणनीति के तहत एक दूसरे विमान में शिफ्ट किया गया था.

ट्रंप नाटो (NATO) सम्मेलन में हिस्सा लेने अंकारा (तुर्किए) गए थे. इसके लिए उन्होंने कतर से मिले और हाल ही में अपडेट किए गए नए जेट का इस्तेमाल किया था. हालांकि, वापसी के वक्त उन्होंने सुरक्षा चिंताओं और ईरान से बढ़ते तनाव के बीच दूसरा विमान इस्तेमाल करने का फैसला किया।

ट्रंप ने सोशल मीडिया ऐप ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि वे पुरानी यादों के लिए पुराने एयरफोर्स वन विमान से यात्रा कर रहे हैं. कैमरे के सामने वे उसी पुराने विमान में सवार हुए, लेकिन बाद में एयरपोर्ट के कैटरिंग ट्रक के जरिए उन्हें छिपाकर एक छोटे सैन्य विमान (Air Force C-32A) में पहुंचा दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments