कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियंस से पीएम मोदी ने मुलाकात की. पीएम ने रविवार को कॉमनवेल्थ चैंपियंस से रविवार को मुलाकात की थी जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता के लिए सराहना की. वहीं खिलाड़ियों ने पीएम से अपने मन की बात की।भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में टोटल 39 मेडल जीते हैं. जसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज हैं. भारत टैली में चौथे नंबर पर रहा है।
पीएम मोदी ने वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से कहा- ‘तीन बार और इतने आंसू टपक रहे थे. मुझे लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा है.’ इस पर मीराबाई ने कहा- ‘मैं उस समय बहुत खुश थी, इमोशनल भी थी उस दिन, खुशी ज्यादा थी
मैं इसलिए रोई थी क्योंकि मैं किसी ओलंपिक में मेडल नहीं जीती थी और एक प्लेयर की लाइफ में हमको क्या-क्या फेस करना पड़ता है तो ये चार साल के अंदर में मैंने कितना, क्या-क्या मैंने फेस किया था. बहुत मुश्किल से ये चार साल मैंने फेस किए थे. तो जब मैं पोडियम में खड़ी थी मेडल के साथ. हमारा फ्लैग ऊपर है और जब हमारा नेशनल एंथम बजता है तो हम रुक नहीं सकते हैं सर, अपने आप आंसू निकलते हैं.’


