जालंधर में पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने मेन कपूरथला रोड पर बस्ती बावा खेल से लेकर जालंधर कुंज तक करीब 5 करोड़ की लागत से होने वाले इंटरलॉक और सेंटर वर्ज के विकास कार्यों की शुरुआत करवाई।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार प्रदेश के गांवों और शहरों के विकास के लिए दिन-रात एक करके काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को बेहतर नागरिक सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सड़कों, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट्स और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मेन कपूरथला रोड के इस हिस्से में इंटरलॉक और सेंटर वर्ज का काम होने से इलाके की सूरत और बेहतर होगी तथा आवागमन को भी सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को काम की गुणवत्ता बनाए रखते हुए विकास कार्यों को निर्धारित समय के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया।


