हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की चाल सुस्त रही. बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सिर्फ 2 अंक चढ़कर 78501 के लेवल पर खुला. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी भी महज 10 अंकों की तेजी के साथ 24581 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।आज 10 अगस्त को एशियाई बाजारों में तेजी का रुख है।
अधिकतर प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंताएं कम होने और पिछले सत्र में वॉल स्ट्रीट के रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने से एशियाई बाजारों को सपोर्ट मिला है।इस क्रम में जापान के निक्केई 225 इंडेक्स में आज 0.54% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई, जबकि टॉपिक्स (Topix) में मामूली बढ़त देखी गई।
कोस्पी (Kospi) ने 0.53% की बढ़त हासिल की और स्मॉल-कैप कोस्डैक (Kosdaq) 1.48% ऊपर चढ़ा. हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25,790 पर था, जबकि इंडेक्स की पिछली क्लोजिंग 25,668.03 थी।अमेरिका में उम्मीद से कमजोर रोजगार के आंकड़े आने के बाद अब सितंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना 64% से घटकर सीधे 34% पर आ गई है. दरों में स्थिरता से बाजार में तेजी आई है.पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी इंडेक्स S&P 500 की क्लोजिंग अपने अब तक के सबसे हाई लेवल पर हुई थी।
वहीं, Nasdaq ने भी 1.3% की तेजी हासिल की थी. हालांकि, सोमवार को US फ्यूचर्स में गिरावट आई है. S&P 500 इंडेक्स से जुड़े फ्यूचर्स में लगभग 0.2% की गिरावट आई, जबकि Nasdaq-100 फ्यूचर्स 0.1% गिरे. Dow Jones Industrial Average फ्यूचर्स 99 अंक या 0.2% नीचे आ गए।
ब्रेंट क्रूड ऑयल आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़त के साथ 84.30 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड आज लगभग 0.78% बढ़कर 78.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को खोलने और अमेरिका-ईरान शांति वार्ताओं को लेकर बनी अनिश्चितताओं के बीच तेल की कीमतों में तेजी आई है।


