Thursday, July 30, 2026

Google search engine
Homeपंजाबगढ़शंकर-बंगा चौक पर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार की...

गढ़शंकर-बंगा चौक पर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार की मौत

गढ़शंकर-बंगा चौक पर एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, स्कूटर सवार बंगा की तरफ से शहर की ओर आ रहा था, तभी दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अकालगढ़ निवासी दौलत राम के बेटे NRI गुरदयाल राम के रूप में हुई है।

वह कतर से छुट्टी पर आए हुए थे। मौके पर पहुंची गढ़शंकर पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक को ज़ब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़शंकर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इस मौके पर हलका इंचार्ज कांग्रेस अमरप्रीत सिंह लाली और कंडी संघर्ष समिति के कन्वीनर दर्शन सिंह मट्टू ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments