Monday, July 13, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलन्यूजीलैंड में पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों द्वारा प्रस्तुत लोक संस्कृति प्रोग्राम...

न्यूजीलैंड में पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों द्वारा प्रस्तुत लोक संस्कृति प्रोग्राम की प्रशंसा की

न्यूजीलैंड दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत समारोह में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली। प्रवासी भारतीय भाईचारे द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उत्तराखंड की पारंपरिक पहिरावे, नृत्य और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान प्रवासी भारतीयों द्वारा प्रस्तुत लोक संस्कृति और परंपराओं की सराहना की।

दौरान भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध श्री हेमकुंट साहिब रोपवे प्रोजेक्ट का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट श्रद्धालुओं की यात्रा को पहले से ज्यादा आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड में आधुनिक आधारभूत ढांचे के विकास को प्राथमिकता दे रही है और हेमकुंट साहिब रोपवे प्रोजेक्ट उसी संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से न केवल लाखों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा, बल्कि पर्यटन, स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि यह प्रोजेक्ट उत्तराखंड के विकास में एक नया अध्याय लिखेगा और राज्य को देश के प्रमुख धार्मिक तथा पर्यटन केंद्र के रूप में और मजबूत बनाएगा।


RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments