Wednesday, July 8, 2026

Google search engine
Homeपंजाबभूपेश बघेल 5 दिनों के पंजाब दौरे पर

भूपेश बघेल 5 दिनों के पंजाब दौरे पर

पंजाब कांग्रेस में चल रही आंतरिक खींचतान के बीच मीटिंगों का दौर जारी है। कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल 5 दिनों के पंजाब दौरे पर हैं। आज उन्होंने पंजाब कांग्रेस के नव-नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष राज कुमार वेरका के साथ मुलाकात की।


इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी लिए वे 5 दिनों के लिए पंजाब दौरे पर हैं और कार्यकारी अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ मीटिंगें कर रहे हैं।


इस दौरान जब पत्रकारों ने चरणजीत सिंह चन्नी के गुट के किसी भी नेता से उनकी मुलाकात न होने के बारे में पूछा तो भूपेश बघेल ने कहा कि वे अभी 5 दिन के लिए यहां हैं, जो भी उन्हें बुलाएगा, वे उसके घर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे फिलहाल सभी नेताओं के साथ मीटिंगें कर रहे हैं और आने वाले दिनों में इस सब पर खुलकर बातचीत करेंगे।


यहां बता दें कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी इस सवाल के जवाब में दावा किया कि चरणजीत सिंह चन्नी और भूपेश बघेल की फोन पर बातचीत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि चरणजीत चन्नी कुछ व्यस्तताओं के कारण यहां नहीं हैं और 2 दिन बाद वापस आएंगे। उसके बाद उन दोनों के बीच मीटिंग होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments