सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने हाल ही में यूजरनेम नाम का एक नया फीचर पेश किया है, जिससे व्यापक चर्चा छिड़ गई है। दरअसल, यूजरनेम पर कई सारे सवाल खड़े हो रहे थे, जिसके कारण सरकार ने इस फीचर पर पाबंदी लगा दी है। व्हाट्सएप के बाद, सरकार ने अब टेलीग्राम को भी नोटिस जारी किया है।
दरअसल, भारत में ऑनलाइन पाइरेसी को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने अब मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को एक नोटिस जारी किया है,
जिसमें इसे 15 दिनों के अंदर अपनी पाइरेसी विरोधी प्रणाली को मजबूत करने और की गई कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है।सरकार का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में पायरेटेड फिल्में, OTT सामग्री और अन्य कॉपीराइट सामग्री साझा की जा रही है, जिससे फिल्म उद्योग और सृजनशील अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है।


