घरेलू फ्यूचर मार्किट में आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। मजबूत US डॉलर और कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण शुरुआती कारोबार में सोना करीब ₹1,400 और चांदी ₹6,150 से ज़्यादा गिर गई। 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत अभी ₹1,46,750 से ₹1,47,980 प्रति 10 ग्राम के बीच है।
वहीं, ज्वेलरी के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,34,000 से ₹1,35,650 प्रति 10 ग्राम के बीच है।MCX पर अगस्त फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट के लिए सोने की कीमतें आज 0.86% कम होकर ₹146,838 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
सुबह 9:48 बजे MCX पर सिल्वर फ्यूचर्स 2.54% गिरकर ₹228,360 प्रति kg पर ट्रेड कर रहे थे।गुड रिटर्न्स पर 24-कैरेट सोने की कीमत ₹14,591 प्रति ग्राम और चांदी की कीमत ₹2.45 लाख प्रति kg है।


