Tuesday, June 23, 2026

Google search engine
HomeनेशनलUIDAI ने कहा, आधार में ईमेल अपडेट करने की नहीं लगेगी फीस

UIDAI ने कहा, आधार में ईमेल अपडेट करने की नहीं लगेगी फीस

आधार कार्ड देश के लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है। नागरिकों की सुरक्षा और डिजिटल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार धारकों को महत्वपूर्ण राहत देने का फैसला किया है।UIDAI ने घोषणा की है कि आधार में ईमेल एड्रेस अपडेट करने के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी।

यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसका मतलब है कि अगले छह महीनों तक आधार धारक बिना किसी पैसे के अपना ईमेल एड्रेस अपडेट करवा सकेंगे।पहले आधार में ईमेल एड्रेस जोड़ने या बदलने के लिए ₹75 की फीस देनी पड़ती थी। लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब यह फीस नहीं ली जाएगी।

विशेषज्ञों के अनुसार, ईमेल आईडी को आधार से लिंक करने से उपयोगकर्ताओं को महत्वपूर्ण अपडेट्स, सूचनाएं और सुरक्षा संबंधी जानकारी सीधे मिल सकेगी। आधार से जुड़ी किसी भी सेवा या किए गए अपडेट के बारे में ईमेल के माध्यम से तुरंत सूचित किया जा सकता है। इससे किसी भी संभावित दुरुपयोग के लिए समय पर चेतावनी मिल सकेगी।

हाल ही में, UIDAI ने आधार संबंधित सेवाओं को और अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए नया Aadhaar Mobile App लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए आप घर बैठे कई काम कर सकते हैं। अगर आप इस ऐप से ईमेल एड्रेस अपडेट करते हैं तो आपसे कोई फीस नहीं ली जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments