दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस इलाके में शनिवार (20 जून) को हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले 3 दिनों में इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
इसके बाद इसमें लगभग एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई है, लेकिन उसके बाद अगले 24 घंटों में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, इसके बाद बाद इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा।
IMD के अनुसार, शुक्रवार (19 जून) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रिज में 40.0 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


