Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलधूप ने तापमान में की बढ़ोतरी, सुबह शाम ठंड का कहर रहेगा...

धूप ने तापमान में की बढ़ोतरी, सुबह शाम ठंड का कहर रहेगा जारी

NRI SANJH JALANDHAR (8 February)

आखिर ठंड का कहर दिन-ब-दिन कम होता जा रहा है, दोपहर के समय खिल रही धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। बुधवार को जहां धूप के साथ सर्द हवाएं चली। वहीं शाम के समय तापमान 8 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक इसी तरह से अच्छी धूप निकलती रहेगी।

Western disturbance के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होती रहेगी। जिससे पंजाब के कुछ जिले काफी ठंडे रहेंगे। वहीं श्रीनगर कश्मीर रोड इस समय काफी खराब हो चुका है बरसात और बर्फ के कारण रोड के बुरे हालात हैं। ट्रैफिक पुलिस के साथ नेशनल हाईवे अथॉरिटी की तरफ से लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है कि सूचना मिलने के बाद ही इस रोड पर सफल करें।

साल की आखिरी बर्फबारी डलहौजी में इस बार खूब हो रही है। बर्फ को देखने के लिए दूर दराज से लोग डलहौजी में पहुंच रहे। क्योंकि पंजाब व अन्य राज्यों के बिल्कुल समीप पड़ता है डलहौजी। इसलिए लोग अपनी छुट्टियां और वीकेंड मनाने के लिए पहुंच रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 8 से 11 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वीरवार को जिले के कुछ इलाकों में सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है

SourceNRI SANJH
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments