Saturday, April 18, 2026

Google search engine
HomeइंटरनेशनलPak–Aus का दूसरा सैमीफाइनल match आज, पाक का भारत के साथ फाइनल...

Pak–Aus का दूसरा सैमीफाइनल match आज, पाक का भारत के साथ फाइनल में हो सकता है मुकाबला

NRI SANJH JALANDHAR (8 February)

2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा सकता है। उससे पहले आज पाकिस्तान को अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराना होगा। बेनोनी के मैदान पर होने जा रहा यह मुकाबला 01:30 बजे से शुरू होगा।
यदि पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल हो जाती है, तो भारत और पाकिस्तान के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के टूर्नामेंट का चौथा फाइनल होगा। इससे पहले, खिताबी मुकाबले में ये दोनों एशियन राइवल्स का तीन दफा आमने-सामने हो चुके हैं। पिछली बार पाकिस्तान ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराया था। उससे पहले, भारत ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान को हराते हुए पहला खिताब जीता था। जबकि 2006 के अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को मात दी थी।

18 साल बाद भारत-पाक के बीच होगा फाइनल
2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। लो स्कोरिंग वाले इस मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान की टीम फाइनल मुकाबले में सिर्फ 109 रनों पर ढेर हो गई थी। हालांकि, इसके बाद उसने भारतीय टीम को सिर्फ 71 रन ही बनाने दिए थे। ऐसे में अगर इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल होता है तो टीम इंडिया 18 साल पुरानी हार का बदला ज़रूर लेना चाहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments