Wednesday, May 27, 2026

Google search engine
Homeपंजाबफरीदकोट में सुबह हुआ सड़क हादसा, दो युवकों की हुई मौत

फरीदकोट में सुबह हुआ सड़क हादसा, दो युवकों की हुई मौत

फरीदकोट जिले के गांव मेहमुआना के पास आज सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार, सुबह करीब 4 बजे एक I-20 कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिस पर दो युवक सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुरप्रीत सिंह और जशनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है, जो सिर्फ 19 साल के थे और गांव मेहमुआना के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक कुली का काम करते थे और सुबह अपने काम के लिए फरीदकोट आ रहे थे, तभी सामने से आ रही एक I-20 कार ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसे के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को मैडीकल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस बीच, कार ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। मृतक के भाई और चाचा ने बताया कि जशनप्रीत और गुरप्रीत दोनों पड़ोस में रहते थे और कुली का काम करते थे।परिवार वालों का आरोप है कि कार ड्राइवर को नींद आ रही थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments