Saturday, May 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबबलाचौर में महाराणा प्रताप जयंती समागम में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने...

बलाचौर में महाराणा प्रताप जयंती समागम में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने की शिरकत

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज लोगों, खासकर युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता को मजबूत करने के लिए महाराणा प्रताप द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान दिया।

बलाचौर में महाराणा प्रताप जयंती समागम के दौरान बड़ी संख्या में एकत्रित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि महान राजपूत योद्धा का जीवन और कुर्बानी पूरे देश में पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।मातृभूमि की रक्षा में महाराणा प्रताप के योगदान को उजागर करते हुए राज्यपाल ने कहा कि महान योद्धा ने मुगलों के खिलाफ बहादुरी से लड़ते हुए अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के सम्मान और अखंडता की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया।

उन्होंने महाराणा प्रताप की कुर्बानी और बहादुरी को विश्व इतिहास में बेमिसाल बताते हुए कहा कि ऐसे नायक देशभक्ति और स्वाभिमान के सच्चे प्रतीक है।राज्यपाल ने पंजाब की कुर्बानियों और बहादुरी की शानदार विरासत की भी सराहना की और कहा कि पंजाब की धरती देश और धार्मिक आजादी की रक्षा में हमेशा अग्रणी रही है। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सिख गुरु और उनके परिवार द्वारा देश और मानवता के लिए दी गई सर्वोच्च कुर्बानी सदैव प्रेरणा बनी रहेगी।

भारत को अनगिनत नायकों और शहीदों की भूमि बताते हुए श्री कटारिया ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन और दर्शन से परिचित करवाना समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे समागम महान ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के बारे में जागरूकता फैलाने और युवाओं को उनके आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

इससे पहले राज्यपाल ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ शमा रोशन करके समागम का उद्घाटन किया। उन्होंने राजपूत सभा बलाचौर द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा को झंडी देकर रवाना किया, जो शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी।समागम स्थल पर पहुंचने पर राज्यपाल का एम.पी. सतनाम सिंह संधू, विधायक संतोष कटारिया,

चेयरमैन पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग जसवीर सिंह गढ़ी, डी.आई.जी. सतिंदर सिंह, एस.एस.पी. तुषार गुप्ता, एस.डी.एम. बलाचौर सुनील फोगाट और राजपूत सभा बलाचौर के अध्यक्ष भूपिंदर राणा तथा अन्य प्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। सभा की ओर से समागम के अंत में राज्यपाल को सम्मानित भी किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments