जालंधर में वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च) सालाना ऋण योजना की समाप्ति पर समीक्षा करने के लिए ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकें शुरू हो गई है।एल.डी.एम. जालंधर, एम.एस. मोती द्वारा इस क्रम में लोहियां और शाहकोट ब्लॉक में बैठकें आयोजित की गई।
बैठक के दौरान बैंकों के ब्लॉक प्रतिनिधियों और लाइन विभागों के अधिकारियों के साथ उन्होंने नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बैंकों को दिए गए सालाना कर्जा योजना के लक्ष्यों तथा उनकी प्राप्ति के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।मीटिंग के दौरान डी.डी.एम. नाबार्ड सविता सिंह, रूडसेट इंस्टीट्यूट जालंधर से फैकल्टी सदस्य और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मार्च 2026 तिमाही की समीक्षा के साथ-साथ जिले की सी.डी. रेशो के बारे में भी जानकारी साझा की गई और बैंकों को इसमें और सुधार करने के लिए अधिक से अधिक कर्जे मंजूर करने के लिए कहा गया।रूडसेट इंस्टीट्यूट जालंधर से शामिल फैकल्टी ने भाग लेते हुए संस्था द्वारा युवाओं को दी जाने वाली रोजगार मुखी कौशल प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी।


