Saturday, May 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ़्तार

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ़्तार

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ़्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि उनके बेटे की भी गिरफ्तारी हुई है। सूत्रों के अनुसार, ED ने आज सुबह संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापा मारा, जिसके बाद अब उनकी गिरफ़्तारी की ख़बर आ रही है। मंत्री अरोड़ा के सरकारी आवास के बाहर ED की लगभग 8 गाड़ियां खड़ी देखी गईं।

बताया जा रहा है कि कई घंटों की तलाशी और दस्तावेज़ों की जांच के बाद ED ने यह कड़ा कदम उठाया है। सूत्रों के मुताबिक, यह मामला करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। गिरफ़्तारी के बाद मंत्री को आगे की जांच के लिए ले जाया गया है, वहीं इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में काफ़ी हलचल मच गई है।

ED द्वारा आज की गई यह कार्रवाई मंत्री अरोड़ा पर तीसरी रेड है, जिसके दौरान उनकी गिरफ़्तारी की ख़बर आई है। इससे पहले, ED ने 17 अप्रैल को भी मंत्री अरोड़ा पर छापा मारा था। ED ने जांच के सिलसिले में उनके कई आवासों और व्यावसायिक ठिकानों पर रेड की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments